Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

कुमाऊं: मां नहीं थी घर पर… कलयुगी पिता ने 11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

इंडिया भारत न्यूज डेस्क(IBN): एक बेटी के लिए उसका पिता किसी भगवान से कम नहीं होता। बेटी पिता के होते खुद को सुरक्षित महफूज करती है, उसका संरक्षण ही उसके लिए काफी होता है। लेकिन एक कलयुगी पिता ने अपनी 11 साल की मासूम बेटी के साथ दरिंदगी कर पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बेटी के लिए हैवान बने इस दरिंदे ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में घटना को अंजाम दिया। पिता की इस घिनौती करतूत के बाद ​मासूम सहमी हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मामला नैनीताल जिले के रामनगर ग्रामीण क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने कोतवली में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर नहीं थी। इस दौरान उसके पति ने उसकी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं महिला ने अपने ​पति पर बेटी के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया है।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। वही, पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर लिए है। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Almora: नामांकन का आखिरी दिन… कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, उपपा, बीएमपी के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। चुनाव के प्रथम …