Breaking News

Almora: पुरानी पेंशन बहाली के लिए हल्द्वानी में 26 को महारैली… NMOPS जिला इकाई ने चलाया जन जागरण अभियान

अल्मोड़ा: एन.एम.ओ.पी.एस(NATIONAL MOVEMENT FOR OLD PENSION SCHEME) उत्तराखंड की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए विभिन्न कार्यालयों में जनजागरण अभियान चलाया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विकास भवन, कोषागार, जिलाधिकारी कार्यालय में जनजागरण किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि एन.एम.ओ.पी.एस जिला इकाई द्वारा इसी तरह पूरे जनपद में जन जागरूकता अभियान व सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी संगठनों से पुरानी पेंशन बहाली में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

एन.एम.ओ.पी.एस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि आगामी 26 फरवरी को हल्द्वानी में पुरानी पेंशन बहाली हेतु रैली आयोजित की गई है। जिसमें कुमाऊं मण्डल से करीब 5000 सदस्यों के प्रतिभाग करने की संभावना है। रैली से राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु, प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली व सचिव मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारियों सहित सभी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

 

पाठक ने कहा कि एक देश में दो विधान उचित नहीं है। वर्ष 1947 आजादी के बाद से 2005 तक किसी भी सरकारों को पेंशन देने में कोई परेशानी नहीं हुई और अब ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है कि पेंशन व्यवस्था ठीक नहीं है। जबकि पेंशन व्यवस्था से बाजार व्यवस्था बनी रहती है और जो भी धनराशि मिलती है वह अर्थव्यवस्था का ही आधार बनती है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है सभी सदस्यों द्वारा बढ़चढ़ कर भागीदारी की जायेगी। सांसद विधायक पेंशन व्यवस्था से आच्छादित है लेकिन अधिकारी शिक्षक कर्मचारी नहीं है इस प्रकार का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

 

इस अवसर पर एन.एम.ओ.पी.एस उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी, सचिव भूपाल चिलवाल उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष ललित आर्य, लोक निर्माण विभाग के मण्डलीय मंत्री के.के.आर्या, वन विभाग मीनाक्षी भट्ट, विकास भवन मंत्री आर.एस. कार्की, कोषागार संगठन के मंत्री रिते मेहरा, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, पूर्व सचिव पंकज जोशी, सुरेन्द्र, देवेन्द्र पाठक, दीप पांडेय, दीपशिखा, अविनाश सती, दीपक तिवारी, के.एन कांडपाल, वीरेन्द्र बिष्ट, भगवत सिंह रावत, राम सिंह कार्की, कमलेश जोशी, इन्द्र सिंह मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Almora: नामांकन का आखिरी दिन… कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, उपपा, बीएमपी के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। चुनाव के प्रथम …