Breaking News

अल्मोड़ा: त्रिलोचन जोशी को मिली कांग्रेस जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी.. कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

अल्मोड़ा: काँग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता त्रिलोचन जोशी को जिला काँग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा की प्रबल संस्तुति पर त्रिलोचन जोशी को नवसृजित जिला महामंत्री (संगठन) पद पर मनोनीत किया है।

त्रिलोचन जोशी इससे पूर्व काँग्रेस पार्टी के प्रांतीय सचिव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष , काँग्रेस काॅमी एकता कमेटी के जिलाध्यक्ष , बागेश्वर जनपद के काँग्रेस संगठन प्रभारी सहित नगर काँग्रेस, युवक काँग्रेस, एनएसयूआई में विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके है।

जोशी काँग्रेस संगठन के अलावा नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के पूर्व सभासद, निकाय सभासद महासंघ के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एंव बीस सूत्रीय कार्यक्रम एंव क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष के दायित्वधारी भी रह चुके है। साथ ही साथ स्वतंत्र पत्रकार के तौर भी कार्य कर रहे हैं, नगर के विभिन्न सामाजिक एंव धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुये हैं।

जोशी ने वर्ष 2018 में काँग्रेस पार्टी से हटकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़कर अपने कुशल प्रबंधन का भी परिचय दिया था। जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा के सक्रिय समाजिक कार्यकर्ता के साथ प्रांतीय उधोग व्यापार मण्डल के जिला समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

जोशी के मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुँजवाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हवालबाग प्रमुख बबीता भाकुनी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, भैसियाछाना प्रमुख खूशबू पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य गोपाल चॊहान, प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरादत्त जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नवनियक्त महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश महामंत्री एड. केवल सती, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी एंव रजनी टम्टा, वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, जिला महासचिव गीता महरा, लीला जोशी, गीता पाण्डेय, पूर्व महिला प्रदेश महामंत्री पुष्पा सती, सभासद सचिन आर्या, सभासद राजेन्द्र तिवारी, सभासद तरन्नुम बी, पूर्व सभासद कमल पन्त, पूर्व सभासद जीवननाथ वर्मा, पूर्व सभासद घनानन्द जोशी, पूर्व सभासद हेम तिवारी, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, पूर्व सभासद किशन लाल, प्रकाश रावत, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, हेम चन्द्र जोशी, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, पंकज वर्मा, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री अमन अंसारी, युकां जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, एन एस यू आई अध्यक्ष पवन महरा, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, बाला रावत, मनोज वर्मा, रोहित रॊतेला, संजय दुर्गापाल, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, अम्बीराम, ब्लाँक अध्यक्ष हवालबाग देवेन्द्र बिष्ट, ब्लाँक अध्यक्ष भैसियाछाना पूरन सुप्याल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Check Also

breaking

ब्रेकिंग: धौलछीना सड़क हादसे में घायल SSB के अधिकारी ने तोड़ा दम, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

अल्मोड़ा: धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में हुए सड़क हादसे के एक और घायल ने दम तोड़ …