Breaking News

Uttarakhand Job: प्रदेश में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती… CM धामी ने की घोषणा

देहरादून: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुक्त भर्ती हुए 55 नागरिक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी और फायरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को तत्काल भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए। एसटीएफ की जांच में नकल की बात सामने आई। जांच के बाद आरोपित इस टाइम जेल में बंद हैं।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ। इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने नकल विरोधी कानून का ड्राफ्ट मांगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी बच्चे के साथ धोखा नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने नए भर्ती हुए जवानों को बधाई दी।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

UK Board Result 2024:: इस दिन घोषित होगा 10वीं व 12वीं का​ रिजल्ट, परीक्षाफल समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

रामनगर: रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए …