Breaking News

पर्यावरण मित्रों के सब्र का बांध टूटा, एसडीएम का घेराव कर हड़ताल में जाने की दी चेतावनी

डेस्क। नगर पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए पर्यावरण मित्रों ने आज तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह का घेराव किया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने कल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि जब तक तनख्वाह नहीं मिलती, तब तक हड़ताल पर रहेंगे.

श्रीनगर नगर पालिका सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र पारसा ने बताया कि बीते 2 महीने से 200 पर्यावरण मित्रों को वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके सामने परिवार चलाने के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बैंकों की किस्तें भी जमा नहीं होने से ब्याज का भी बोझ उनपर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि कल से सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

पर्यावरण मित्रों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रख दी। लेकिन आज तक उसका कोई हल नहीं निकला। जिससे उनके सामने अब हड़ताल का ही रास्ता बचा हुआ है। उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजय वीर सिंह ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के वेतन निकालने के रास्ते निकाले जा रहे हैं। दो-तीन दिन के भीतर कोशिश की जाएगी कि कर्मियों को उनकी तनख्वाह मिले। इसके लिए वे शासन को भी पत्र लिख रहे है।

Check Also

Almora: नामांकन का आखिरी दिन… कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, उपपा, बीएमपी के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। चुनाव के प्रथम …