Breaking News

अल्मोड़ा: दो दिवसीय ‘महिला होलिकोत्सव’ का आगाज.. महिलाओं ने बंदरों की समस्या पर रचा स्वांग

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर के प्रांगण में आज से दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव का आगाज हो गया है। महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन नगर की महिला होल्यारों की 12 टीमों व अलग—अलग स्कूलों की छात्राओं की 5 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला होल्यारों व छात्राओं ने होली गायन, नृत्य आदि की मनमोाहक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा समाज के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित कई स्वांग भी रचे। जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

महिला होलिकोत्सव का शुभांरभ नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नंदा देवी कमेटी का अध्यक्ष मनोज वर्मा, मनोज सनवाल ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर इला साह, विभू कृष्णा, अनिल सनवाल, कमलेश पांडे, दीप जोशी आदि मौजूद थे। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन यानि रविवार को कुमाऊं के हल्द्वानी, नैनीताल, बागेश्वर, रानीखेत, दन्या, भवाली समेत अन्य क्षेत्रों से टीमें अल्मोड़ा पहुंचेगी।

संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि महिलाओं को मंच देने व नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जानने के उद्देश्य के साथ संस्था द्वारा पिछले 32 सालों से लगातार महिला होलिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन सरकारों की ओर से कभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष नीता उपाध्याय व सचिव पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया।

समाज की ज्वलंत समस्याओं पर रचे गए स्वांग

इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही जाखनदेवी की महिला टीम ने नगर में बंदरों की समस्या पर स्वांग रचा। इस दौरान बंदरों के आतंक व इस समस्या पर नीति नियंताओं की अनदेखी को स्वांग के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा। इस स्वांग को वहां मौजूद दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इसके अलावा शराब की बढ़ती समस्या व स्वच्छता को लेकर भी स्वांग रचे गए।

प्रतिभागी छात्रा टीमों का स्थान—

राजकीय बाल किशोरी गृह बख — प्रथम
जीजीआईसी अल्मोड़ा— द्वितीय
बियरशिवा व स्प्रिंग डेल — तृतीय
खत्याड़ी टीम — चतुर्थ

इन महिला दलों ने किया प्रतिभाग—

सरकार की आली
जोहार कॉलोनी अल्मोड़ा
सर्वोदय नगर खोल्टा
मातृ शक्ति संगठन खत्याड़ी
रैलापाली होली अल्मोड़ा
जन शिक्षण महिला स​मिति धारानौला
श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर महिला होली समिति
घुष्मेश्वर महिला समिति धारानौला
आंचल दल न्यू कॉलोनी अल्मोड़ा
मां दुर्गा शक्ति टीम इंद्रा कॉलोनी
जाखनदेवी अल्मोड़ा

ये रहे मौजूद

नीता उपाध्याय उपाध्यक्ष, चंद्रा अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुनैना मेहरा कोषाध्यक्ष, अनिता रावत, दीपा सती जोशी, राधिका जोशी, मंजू जोशी, आशा पंत, ममता चौहान, अदिति अग्रवाल पांडे, रमा जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, ​आशा कर्नाटक, इंद्रा लोहनी, मंजू रावत, सरला बिष्ट, दीपा जोशी आदि महिलाएं मौजूद थी।

Check Also

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की …