Breaking News

BJP विधायक महेश जीना के बयान पर कर्मचारियों में आक्रोश.. कहा- कर्मचारियों का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

अल्मोड़ा। सल्ट से नवनिर्वाचित विधायक महेश जीना द्वारा कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है। शिक्षकों व कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्मिकों ने मंगलवार को चौघानपाटा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने विधायक जीना के इस बयान की निंदा की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के रवैये पर सुधार नहीं हुआ तो कर्मचारी सचिवालय व विधानसभा के बाहर धरना—प्रदर्शन करेंगे और आमरण अनशन करने पर भी गुरेज नहीं किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

कर्मचारियों ने कहा कि विधायक महेश जीना द्वारा जिन कर्मचारियों पर गलत कार्य किए जाने का आरोप लगाया है वह उनके नाम चिन्हित करें। बिना सबूत के किसी कर्मचारी पर आरोप लगाए जाने से कर्मचारियों के परिजनों में हताशा का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार व शासन द्वारा समय—समय पर दिए जाने वाले दायित्वों का कर्मचारियों द्वारा पूरे मनोयोग से निर्वहन किया जाता है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन किए जाने के बजाय उनका अपमान किया जा रहा है जो निंदनीय है। कर्मचारियों द्वारा सीएम को ज्ञापन भेज मांग की गई कि अमर्यादित व गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले जनप्रतिनिधियों को विशेष सत्र आहूत व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाय। इसके बाद भी इनके शब्दावली में परिवर्तन नहीं आता है तो संगठन सम्पूर्ण सरकारी कार्य ठप्प कर देंगे।

राजस्व उपनिरीक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष लोहनी ने कहा कि विधायक सल्ट महेश जीना ने जो बयान सार्वजनिक मंच से राजकीय कर्मचारियों के विपरीत विशेषकर राजस्व उपनिरीक्षकों के विरुद्ध दिया गया है वह निंदनीय है। जिला संगठन इसकी निंदा करता हैं।

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व फेडरेशन कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक व अध्यक्ष फैडरेशन अल्मोडा पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा गया कि सार्वजनिक मंच से कार्मिकों का जो अपनमान किया जा रहा है उसके कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इस दौरान शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष डाॅ मनोज जोशी, जिला मंत्री भूपाल चिलवाल, पूरन सिंह रौतेला, संजय बिष्ट, युगल मठपाल, महेंद्र गुसाई, सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पी.एस. बोरा, प्रवेश जोशी, राजस्व संघ के रमेश सिंह बजेली, मनोज फर्त्याल, सुरेन्द्र मर्तोलिया, राजेश आर्या, हीरा मेहरा, अशोक रावत, महिपाल सिंह रावत, गणेश भट्ट, अध्यक्ष अशासकीय संघ, वीरेन्द्र बिष्ट, अमरनाथ रजवार, भावेश रौतेला, अनुराग पांडेय, राम सिंह गैड़ा, भगवान राम, तनुजा, जानकी बिष्ट, चंपा शर्मा, टीका सिंह खोलिया, गोविन्द मेहता, दीपक तिवारी, कलक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष शशि पांडेय, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन नेगी, महेश गुसाई, वाहन चालक संघ के पूरन चन्द्र जोशी, विनोद कर्नाटक, शिक्षा समन्वय समिति की उपाध्यक्ष विद्या कर्नाटक, फैडरेशन की उपाध्यक्ष दीपशिखा, हरीश आदि मौजूद रहे।

सभा की अध्यक्षता डॉ मनोज जोशी व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव अमरनाथ रजवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Check Also

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की …