Breaking News
dushkarm

Uttarakhand: नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म.. अश्लील वीडियो भी बनाया

डेस्क। देवभूमि की एक और बेटी दरिंदगी का शिकार हो गई। कक्षा 6 की नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहे है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

मामला एक माह पहले का है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर सौंप कर कहा कि बीते 22 मार्च को उसकी बेटी को गांव के ही दो युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

ये भी पढ़ें-

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: समय से पहले स्कूल बंद करना गुरूजी को पड़ा भारी.. सस्पेंड

दो दिन पहले पीड़िता ने घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआइ रफत अली ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Check Also

Joshimath landslide: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने सार्वजनिक की वैज्ञानिकों की रिपोर्ट

🔊 इस खबर को सुने   देहरादून: नैनीताल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार राज्य …