Breaking News

अल्मोड़ा- (बड़ी खबर): थ्रेशर मशीन की चपेट में आई महिला.. मौत

अल्मोड़ा। खेत से गेंहू निकालने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद मृतका के घर मे कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर, चनौदा के नजदीकी गांव बूंगा निवासी दीपा देवी (35) पत्नी अशोक सिंह भाकुनी खेत मे गेंहू की मढ़ाई कर रही थी। गेहूं लगाते समय अचानक दीपा थ्रेशर मशीन के पंखे की चपेट में आ गई। उसके सिर के बाल मशीन में फंस पड़े। साथ ही शरीर के कई हिस्से में गहरे घाव हो पड़ें। इससे पहले वहां कोई कुछ समझ पाता दीपा ने मौके पर दम तोड़ दिया।

दीपा देवी के पति अशोक सिंह भाकुनी हिमांचल प्रदेश के पठानकोट में होटल में नौकरी करते हैं। उनके दो नाबालिग बच्चे जिनमें एक 11 वर्षीय पुत्र तथा 9 वर्षीय पुत्री है। इस हृदय विदारक घटना के बाद दीपा के परिवार तथा गांव में मातम पसरा हुआ है।

इधर थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर में रख दिया है। कल पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा जाएगा।

Check Also

Almora: नामांकन का आखिरी दिन… कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, उपपा, बीएमपी के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। चुनाव के प्रथम …