Breaking News

अल्मोड़ा: प्रोफेसर अनिल जोशी बने एसएसजे परिसर के कला संकायाध्यक्ष

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर अनिल कुमार जोशी को कला संकायाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बीते गुरुवार 12 मई को पदभार ग्रहण किया। शनिवार यानी आज विभाग में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान प्रो. वीडीएस नेगी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। प्रो. निर्मला पंत, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग एवं डॉ सी. पी. फुलोरिया ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

बताते चले कि प्रोफेसर अनिल कुमार जोशी अपने 42 वर्षों से अधिक के अध्यापन काल में अनेक राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत रहे। पूर्व में कुल सचिव, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, संयोजक एवं विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, संयोजक एवम् विभागाध्यक्ष, एस. एस. जीना परिसर, विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पद पर कार्य कर चुके हैं।

इस अवसर पर प्रोफेसर अरविंद सिंह अधिकारी, डॉ प्रज्ञा वर्मा, प्रेमा खाती, डॉ लक्ष्मी वर्मा, रवि कुमार, चंदन सिंह , पूजा बिष्ट, जीवन भट्ट, आस्था नेगी, ज्योति किरण, डॉ गोकुल देउपा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सी. पी. फुलोरिया ने किया।

Check Also

LokSabha Election 2024:: अल्मोड़ा सीट से BJP प्रत्याशी ने किया सबसे अधिक चुनावी खर्चा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार बुधवार शाम 5 बजे बंद हो गया …