Breaking News
Pradeep kumar roy, ssp almora

वन-वे सिस्टम में बदलाव, शिखर तिराहे से एनटीडी मोटर मार्ग तक यह व्यवस्था रहेगी लागू, जानने के लिए पढ़ें खबर

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने वन-वे व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया है। शिखर तिराहे से एनटीडी मोटर मार्ग तक चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था अब सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक कर दी है। पहले यह समय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक था।

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पर्यटन सीजन व शिखर तिराहा-एनटीडी मोटर मार्ग में वाहनों के अत्यधिक दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ​उन्होंने कहा कि इस बदलाव के बाद पर्यटकों व नगर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

एसएसपी रॉय ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने खुद नगर की अधिकतम व्यस्त रहने वाली सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।

Check Also

loksabha election

LokSabha Election 2024: लोस चुनाव के पहले चरण का प्रचार बंद, 19 अप्रैल को इतनी सीटों पर होगा मतदान

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को …