Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी, योग जनजागरण रैली के माध्यम से लोगों को किया आमंत्रित

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्य रूप से मनाने के लिए योग विज्ञान विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज योग विज्ञान विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट के नेतृत्व में 21 जून को भव्य बनाने के लिए सामूहिक योगाभ्यास के लिए नगर क्षेत्र में योग जनजागरूकता रैली का आयोजन किया।

जनजागरूकता रैली सुबह साढ़े 11 बजे विश्वविद्यालय गेट से आरम्भ हुई। योग विज्ञान विभाग के प्रशिक्षुओं ने चौघानपाटा, शिखर होटल होते हुए, नन्दादेवी मार्ग से पलटन बाजार तक जनजागरूकता रैली निकाली। इस दौरान योग विज्ञान विभाग के प्रशिक्षुओं ने अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के व्यावसायिक जनों के साथ ही अल्मोड़ा नगर की प्रबुद्ध जनता को 21 जून की सुबह सामूहिक योगाभ्यास हेतु आमंत्रित किया।

निशुल्क योग शिविर जारी
योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा बीते 21 मई से निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन जारी है। जहाँ गांव-गांव, शहरों व शिक्षण संस्थानों में योग शिविर संचालित किए जा रहे है। वहीं घर-घर जाकर प्रशिक्षितों द्वारा सिमकनी आने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

जनजागरूकता रैली में योग विज्ञान विभाग के शिक्षक रजनीश जोशी, गिरीश अधिकारी, लल्लन कुमार सिंह के साथ ही रश्मि बिनवाल, सुरभि, स्वेता पुनेठा, बबीता सुप्याल, कांता धानिक, ज्योति रावत, प्रियंका नेगी, गीतांशी, आरती, ललिता तोमक्याल, भावना अधिकारी, पारुल दानू, निशा बिष्ट, हिमांशी, हिमंती, अंजलि किरन, कविता खन्नी, कोमल, दीपक बिष्ट, विकास जोशी, गोपाल जोशी,अमितेश, आदित्य, मनोज, अक्षय पांडे, भावेश पांडे आदि प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया

Check Also

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की …