Breaking News
Breaking news
Breaking news

बिग ब्रेकिंग: NDA ने किया राष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान, इनके नाम पर लगी मुहर

डेस्क। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए (राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन) की तरफ से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है। एनडीए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जबकि विपक्ष ने पहले ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पूर्व टीएमसी नेता एवं केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति उम्मीदवार

दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे।

भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे का चयन किया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्र में एनडीए के घटक दल बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जताई है। अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

Check Also

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की लग्जरी कार चोरी, पत्नी के नाम पर रजिस्टर, जांच में जुटी पुलिस

  नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा की लग्जरी कार दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके …