Breaking News

अल्मोड़ा: पुण्यतिथि पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश सेवा में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सबके प्रेरणा के स्रोत रहे है। हमें उनके बलिदान को याद करते हुए स्वयं को राष्ट्र सेवा में समर्पित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद गठित अंतरिम सरकार में मंत्री पद मिलने के बाद भी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देकर कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया। तत्कालीन समय में कश्मीर जाने के लिए परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए कश्मीर कूच किया। जहां रहस्यमय हालत में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद से भारतीय जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी ने इस विचार को निरंतर आगे बढ़ाया और कश्मीर में एक निशान एक विधान एक प्रधान के उनके विचार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया गया और कश्मीर से धारा 370 पूर्ण रूप से समाप्त हो गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन निर्माण में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा संगठन के कार्यों को ईमानदारी व निष्ठा के साथ करना चाहिए।

विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा की सभी कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्गो का अनुसरण कर पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने का काम करें। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जनसंघ के संस्थापक सदस्य रणजीत सिंह भंडारी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, अमित साह (मोनू, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, धर्मवीर आर्य, निर्मला जोशी, मीना भैसोड़ा, माया जोशी, लक्की वर्मा, चंद्रा जोशी, रेखा आर्य, प्रेमा मेर, मीना नेगी, चंपा पांडे, हेमा सुप्याल, हीरा कनवाल, निशा बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, मनीष जोशी, चंदन लाल टम्टा, गिरीश खोलिया, नमन गुरुरानी, तस्लीम अंसारी, मुकुल कुमार, रमेश लाल, आशीष गुरुरानी, पीयूष कुमार, निखिल टम्टा, मनन, पारस कांडपाल, राहुल आर्य, दीशांत पवार, विपिन पाठक, शरद गुरुरानी, नवीन आर्य, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक व नगर महामंत्री संजय साह रिक्खु द्वारा किया गया।

Check Also

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की …