Breaking News

सोमेश्वर: आपातकाल की बरसी पर बीजेपी ने मनाया काला दिवस

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी मंडल कमेटी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आवास सोमेश्वर में ‘काला दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने देशवासियों पर अत्याचार किए। तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के उक्त निर्णय की निंदा की गई तथा विरोध में नारेबाजी की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी ने की। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह दोसाद ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने लोकतंत्र सहित चारों स्तंभों पर कुठाराघात किया। तथा उनके अधिकारों का हनन किया। जो कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में काला अध्याय के रूप में जाना जाता है।

कार्यक्रम में ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री चंदन बिष्ट, उमेश मेहरा, पूर्व अध्यक्ष बिशन रावत, महिला मोर्चा सदस्य लीला बोरा, मीडिया प्रभारी ललित मोहन ने विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट ने किया। जबकि कैलाश जोशी, विनोद मेहरा, विनोद पाण्डे, बंशीधर जोशी, प्रमोद कुमार, कृष्णा भंडारी, कुंदन गिरी गोस्वामी, कैलाश बोरा आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

उपपा की टोलियों ने किया जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा, कहा- उत्तराखंड की क्षेत्रीय ताकतों को राजनीतिक विकल्प के रूप में खड़ा करें मतदाता

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी व केंद्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी की अनेक टोलियों …