Breaking News

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग): फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध लीसे की तस्करी में एक गिरफ्तार, 8 लाख रुपये है कीमत

अल्मोड़ा। अवैध लीसे की तस्करी रहे एक शातिर तस्कर को पुलिस ने​ गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस की नजर से नहीं बच पाया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। बरामद लीसे की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भतरौंजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चौकी भिकियासैंण तिराहे पर वाहन संख्या UK04CB 6686 कैंटर की चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन से 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ।

पुलिस ने वाहन चालक रिजवान अहमद (42 वर्ष) पुत्र इलियास अहमद, निवासी इंदिरा नगर थाना पुल भट्टा उधम सिंह नगर के खिलाफ थाना भतरौंजखान में धारा 26/42 वन अधिनियम व 420 IPC में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज किया है।

थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि तस्कर रिजवान अहमद द्वारा वाहन में UK04CB 6686 की फर्जी नंबर प्लेट लगायी गई थी। जबकि वाहन की वास्तविक नंबर प्लेट UK06CB 8111 है। उन्होंने बताया कि वाहन का चालक केविन के पीछे अलग से बने केविन में छुपाकर वह इस लीसे को देघाट से हल्द्वानी बेचने के लिए ले जा रहा था। लेकिन पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस टीम में प्रभारी चौकी भिकियासैण मदन मोहन जोशी, कांस्टेबल शमीम अहमद, सुरेश कोरंगा व कांस्टेबल एसओजी विरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Check Also

UK Board Result 2024:: इस दिन घोषित होगा 10वीं व 12वीं का​ रिजल्ट, परीक्षाफल समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

रामनगर: रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए …