Breaking News
Susheel kumar joshi

AIC अल्मोड़ा के प्रबंधक पद पर सुशील कुमार जोशी ने की जीत दर्ज.. जानें किस पद पर कौन हुआ निर्वाचित

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा (AIC Almora) में गुरुवार को प्रबंध समिति के चुनाव (management committee election) संपन्न हुए। इस दौरान कुल 6 पदों के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 211 में से 195 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रबंधक पद पर सुशील कुमार जोशी (Sushil Kumar Joshi) ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी ललित मोहन लटवाल को 18 मत हराया। सुशील कुमार जोशी को 106 तो ललित लटवाल को 88 मत प्राप्त हुए। जबकि एक मत निरस्त हुआ।

अध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद्र पांडे (Prakash Chandra Pandey) ने 11 मतों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 102 मत हासिल हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी हरीश कनवाल को 91 मत ही मिले। जबकि दो मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर ललित किशोर पंत ने 36 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 111 मत हासिल हुए। जबकि दूसरे उम्मीदवार दीपक वर्मा को 75 वोट पड़े। इस पद पर कुल 9 मत निरस्त हुए।

सहायक प्रबंध पद के लिए दो उम्मीदवार पूरन सिंह रौतेला व दीपेश चंद्र जोशी खड़े थे। जिसमें पूरन सिंह रौतेला ने 114 मत से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 152 मत मिले। जबकि दीपेश चंद्र जोशी को 38 मत मिले। पांच मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अभय साह ने 22 मतों से ​जीत दर्ज की। उन्हें कुल 103 मत हासिल हुए। जबकि आशीष जोशी को 81 मत मिले। 11 मत निरस्त हुए।

इसके अलावा सदस्य पद पर निखिलेश पवार, अर्जुन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह कनवाल, मनोज जोशी, जगत सिंह कनवाल, संजय कुमार पांडे, आशीष कुमार को विजयी घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक डी.डी तिवारी, प्रधानाचार्य राइंका हवालबाग व चुनाव अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य राइंका अल्मोड़ा व विजय रावत, प्रधानाचार्य अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान बृजमोहन, प्रकाश चंद्र खोलिया, दीपक कुमार थापा, मनमोहन चौधरी, अशोक कुमार रावत, डॉ. मदन सिंह भैसोड़ा, ममता घींगा, सरिता साह, राजेंद्र टाकुली, वीर सिंह, शैलेंद्र मेर, राजेश आर्या, पंकज मेर, विरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रमेश सिंह बिष्ट, जानकी कांडपाल, मनीष नेगी, बाला बाल्मीकि आदि ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।

 

Check Also

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की …