Breaking News

SSJ परिसर की डॉ. ममता पंत Daughter of Uttarakhand अवार्ड से सम्मानित, पुरस्कार पाने वाली कुमाऊं की पहली महिला

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा के हिंदी विभाग में असिंस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ममता पंत (Dr. Mamta Pant) को 5वां Uttarakhand women Summit Award 2022 में ‘Daughter of Uttarakhand’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डा. ममता पंत यह पुरस्कार पाने वाली कुमाऊं की पहली महिला है। यह सम्मान समारोह देहरादून में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूरी भूषण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रही।

यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है। इस वर्ष डॉ. ममता पंत के साथ साथ 4 अन्य महिलाओं को यह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पद्म श्री व राष्ट्रपति पुरस्कार से समानित डा. माधुरी बर्थवाल द्वारा डॉ. ममता पंत को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के कमतोली गाँव रामगंगा घाटी मुवानी निवासी डॉ. ममता पंत के पति राजेंद्र पंत सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तरापथ सेवा संस्था के संस्थापक हैं। पिता बी.डी. जोशी धारचूला में सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा माता सेवानिवृत शिक्षिका हैं।

बता दे कि आज ही एनसीसी ऑफीसर्स प्रशिक्षण अकादमी ग्वालियर में आयोजित प्रशिक्षण में डॉ. ममता पंत 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी में कैप्टन के रूप में पदोन्नत हुई है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट को दिया है।

उनकी इस उपलब्धि पर एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी समेत सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

 

Check Also

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की …