Breaking News

अल्मोड़ाः ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता की हो अग्रणी भूमिकाः अजेय

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने मंगलवार को धार की तूनी स्थित बीजेपी कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों व तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका अग्रणी होनी चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि भाजपा रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जिसमें भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह संगठन व पार्टी से मिले दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करे। पार्टी व संगठन की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उनका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाए।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा ने जनसंघ से अपनी शुरुआत की। जिसके बाद एक सिंबल से चुनाव लड़े और कई बार पार्टी को हार का भी सामना करना पड़ा। लेकिन पार्टी ने उसे स्वीकार किया और कमियों पर सुधार किया। कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

इस दौरान उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को निष्ठाभाव के साथ जनता की समस्याओं पर काम करने व उनकों सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने व लाभान्वित करने हेतु दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रत्येक विधानसभा में बनाए गए संयोजकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की इस अभियान में भूमिका सबसे अग्रणी होनी चाहिए। साथ ही 14 तारीख को विभाजन की विभीषिका पर मौन जुलूस निकालने समेत अन्य कार्यों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने और संचालन प्रेम शर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, मुकुल साह, शैलेन्द्र साह, कैलाश गुरुरानी, विक्रम बगड़वाल, नंदन आर्य, बीना नयाल, दीप्ति सोनकर, आशा रावत, देवकी बिष्ट, सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, दीपक वर्मा, हरीश कनवाल, प्रमोद रावत, देवेंद्र सत्यपाल, नवीन साह, धर्मेंद्र बिष्ट, आशीष कुमार, सुरेश फर्त्याल, प्रेम सिंह, चंदन रावत, मनीष जोशी, दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

उपपा की टोलियों ने किया जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा, कहा- उत्तराखंड की क्षेत्रीय ताकतों को राजनीतिक विकल्प के रूप में खड़ा करें मतदाता

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी व केंद्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी की अनेक टोलियों …