Breaking News

अल्मोड़ाः स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इिस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और देशगीतों से गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

शहर इमाम जुनेदुल कादरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा जामा मस्जिद से शुरू होकर कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार होते हुए चैघानपाटा स्थित गांधी पार्क पहुंची। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर उनके बलिदान को याद किया।

इस दौरान शहर इमाम मुम्मताज करमीरी, हाजी नूर अकरम खान, दानिश अंसारी, अकबर खान, शानू सुलेमान, यावर अंसारी, बाबर अंसारी, रोनी अंसारी, हाजी सफीक, अख्तर हुसैन, मसरूर कुरैशी, सुहेल अहमद, अज्जू अंसारी, दानिश अंसारी, शानेवाज अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

LokSabha Election 2024:: अल्मोड़ा सीट से BJP प्रत्याशी ने किया सबसे अधिक चुनावी खर्चा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार बुधवार शाम 5 बजे बंद हो गया …