Breaking News

अल्मोड़ा: सिटी बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे प्रभारी मंत्री व विधायक, किराया भी चुकाया.. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जनपद में 22वॉ राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय समेत जनपद की समस्त तहसीलों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सुबह साढ़े 6 बजे क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ चौघानपाटा से करबला तक खेल विभाग द्वारा आयोजित की गयी। प्रभात फेरी का आयोजन नन्दादेवी से मुख्य बाजार होते हुए से चौघानपाटा तक किया गया।

प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी तथा जिलाधिकारी वंदना समेत अन्य ने चौघानपाटा से सिटी बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डीएम वंदना, एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय सिटी बस में बैठकर कलक्ट्रेट कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इस दौरान मंत्री, विधायक समेत अन्य लोगों ने 30-30 रुपया किराया भी चुकाया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन व सरकार के प्रयास से जनपद मुख्यालय में सीटी बस का संचालन किया गया है। जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन व नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक व जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी।
वही, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सिटी बस संचालन में जिलाधिकारी वंदना की ओर से विशेष प्रयास किए गए। उन्होंने डीएम का आभार जताया।

जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं राज्यवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन 22 वर्षों में हमारे राज्य में एम्स, एनआईटी जैसी संस्थायें आयी है। आज प्रत्येक गॉव को सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का हो जायेगा तब हमारा राज्य नशामुक्त व टीबी मुक्त होगा तथा युवाओ के लिये स्वरोजगार के नये अवसर होंगे।

प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण, बाल विकास विभाग के माध्यम से लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये।

प्रभारी मंत्री ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले मंत्री ने शिखर होटल के समीप स्थित शहीद स्मारक पर प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पाजंली अर्पित की।

इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी सहित अन्य लोगों ने व्यक्तियों ने राज्य आन्दोलन के दौरान किये गए संघर्ष को याद किया तथा सभी ने राज्य स्थापना दिवस पर जनपद वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में एडम्स इन्टर कालेज एवं जीजीआईसी की बालिकाओं ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, राज्य आंदोलनकारी केवल सती एवं जमन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वन्दना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके बाद प्रभारी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल के आपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिये। इस निरीक्षण में जिलाधिकारी वन्दना प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. सी.पी भैसोड़ा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Almora: नामांकन का आखिरी दिन… कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, उपपा, बीएमपी के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। चुनाव के प्रथम …