अल्मोड़ा: वनों को आग से बचाने के लिए ‘द हंस फाउंडेशन’ द्वारा वृहद्व स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ताकुला ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गणानाथ, प्राथमिक विद्यालय डोटियालगांव, पंचायत घर सुनौली में प्रसिद्ध पपेटीयर राम लाल भट्ट तथा उनकी टीम द्वारा कठपुतली के माध्यम से वनाग्नि के कारणों, उसकी रोकथाम तथा मानव—वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए छात्रों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया और वन संरक्षण का संदेश दिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, ग्रामीणों तथा वन विभाग द्वारा द हंस फाउंडेशन के इस पहल की सराहना की तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को जागरूक होने तथा प्रयास करने की आवश्यक्ता है।
फाउंडेशन द्वारा संचालित इस परियोजना में वनाग्नि रोकथाम हेतु जन सहभागिता को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सर्दियों के सीजन में भी वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों को वनाग्नि रोकथाम के लिए जागरूक करने के लिए द हंस फाउंडेशन द्वारा यह पहल शुरू की गई है।
कार्यक्रम में संस्था के परियोजना समन्वयक रजनीश रावत, ब्लॉक समन्वयक अनीता कनवाल, मोटिवेटर अशोक भोज, सुशील कांडपाल और वन विभाग के गणनाथ रेंज और वन्य जीव अभियारण बिन्सर के गोपाल सिंह, चन्दन सिंह मेहता, प्रधानाचार्य हरीश नाथ गोस्वामी, रविराज सिंह, धीरेन्द्र सिंह भाकुनी, रमेश गाड़िया, उप प्रधान रेखा नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News



