Breaking News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान से उत्तराखंड में सियासी तूफान, कांग्रेस हुई हमलावर, अल्मोड़ा में पुतला फूंंक उठाई यह मांग

 

अल्मोड़ा। प्रदेश में बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर है। अब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को गिरधारी लाल साहू व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पुतला दहन किया।

 

कांग्रेस नेताओं ने गिरधारी लाल साहू के आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया। और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री के परिवार से इस तरह की भाषा सामने आए, वह सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कैसे कर सकती है।

 

जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। गिरधारी लाल साहू का बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। इसके बावजूद भाजपा सरकार चुप है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मानसिकता का समर्थन करती है।उन्होंने मांग की कि रेखा आर्या को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं।

 

विधायक मनोज तिवारी ने गिरधारी लाल साहू के बयान को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसे नारों पर करारा तमाचा बताते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने ऐसे शर्मनाक बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से इस्तीफे की मांग की है। कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

पुतला दहन में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दीपक कुमार, पूरन रौतेला, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पाण्डेय, दीपा साह,राधा टम्टा, सुशील साह दीप डांगी, परितोष जोशी, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय, गोविन्द मेहरा, परितोष जोशी, वैभव पांडे, हेम तिवारी, अनूप भारती, प्रदीप कुमार, दानिश खान, दिनेश पिलख्वाल, तारा चंद्र साह, पंकज पाठक, दिनेश नेगी, मनोज वर्मा, इसरार अहमद, राहुल अधिकारी, विशाल बिष्ट, मनोज बिष्ट, दीपेश कांडपाल, तारु तिवारी, जगदीश पाण्डेय, नरेश बराकोटी, कार्तिक साह, हिमांशु मेहता, संदीप बिष्ट, देव सिंह कनवाल, विशाल कनवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

dhan singh rawat

ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव, मल्टीपर्पज सेंटर के रूप में काम करेंगी पैक्स समितियां

– सहकारिता मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को पैक्स कम्प्यूटरीकरण में तेजी लाने के दिये निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *