Breaking News

Nanda Devi Mela 2023: मां नंदा-सुनंदा की विदाई के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के जयकारों से गूंज उठा शहर

 

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक व पौराणिक मां नंदा देवी मेले का आज समापन हो गया है। मेले के अंतिम दिन कुलदेवी मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां के दर्शन करने के लिए ऋद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों ने एक बेटी की तरह मां नंदा-सुनंदा को मायके से ससुराल के लिए विदा किया। बेटी की विदाई के लिए पहुंची कई महिलाएं भावुक हो उठी।

 

 

नगर भर में विभिन्न स्थानों पर मौजूद महिलाओं ने अक्षत व पुष्प डाल कर डोले का अभिनंदन किया। घरों की बालकनी, छत, मुख्य बाजार व माल रोड में सड़क किनारे दोनों ओर हर जगह भारी तादात में लोग मां के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहे। इस दौरान पूरा नगर मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

 

शोभा यात्रा में शामिल लोगों में भारी उत्साह नजर आया। मां के जयकारों के साथ नंदा देवी मंदिर परिसर से शोभा यात्रा की शुरूआत हुई। जो लाला बाजार, बंसल गली, ड्योड़ीपोखर तल्ला महल स्थित भगवती मंदिर के बाद मुख्य बाजार में प्रवेश किया। जिसके बाद डोला कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, मल्ली बाजार, पलटन बाजार होते हुए दुगालखोला स्थित डोबा नौला पहुंचा। जहां मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया।

हजारों ऋद्धालु बने विदाई बेला के गवाह

बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की विदाई में शहर समेत आसपास के इलाकों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया है। शोभायात्रा के दौरान लोगों में खासतौर पर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा स्थाथीय महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धज कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के पीछे दूर-दूर कर श्रद्धालु ही नजर आए।

 

ये रहे मौजूद-

इस मौके पर नरेंद्र चंद्र सिंह, राज पुरोहित नागेश पंत, सांसद अजय टम्टा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, हरीश पंत, दिनेश पंत, देवाशीष पंत, नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक व सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, नरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मेला सह संयोजक संजय साह रिक्खू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, परितोष जोशी, कुलदीप, अमित साह मोनू, महेंद्र बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, अनिल सनवाल, अमरनाथ सिंह नेगी, सीपी वर्मा, रवि गोयल, देवेंद्र जोशी, दीपेश जोशी, शैलेंद्र वर्मा, रक्षित साह, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, अर्जुन सिंह बिष्ट, एल.के पंत, दीपक साह, अजय वर्मा, मनीष जोशी, कैलाश गुरुरानी, गोविंद पिलख्वाल, सिकंदर पवार, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, हीरा कनवाल, गंगा बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला बोरा, लता तिवारी, दुर्गा दत्त जोशी, संजय वर्मा, भैरव गोस्वामी, कार्तिक साह, विनीत बिष्ट, भाजपा महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, आशुतोष भट्ट, दिनेश मठपाल, कृष्ण बहादुर सिंह, रक्षित कार्की, ललित सतवाल, संजय साह, दीपक, तहसीलदार दिलीप सिंह, सीओ विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

dhan singh rawat

ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव, मल्टीपर्पज सेंटर के रूप में काम करेंगी पैक्स समितियां

– सहकारिता मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को पैक्स कम्प्यूटरीकरण में तेजी लाने के दिये निर्देश …