Breaking News
Breaking news
Breaking news

बड़ी खबर:: CM धामी का बड़ा एक्शन, होमगार्ड्स विभाग में भर्ती घोटाला मामले में इस अफसर को किया सस्पेंड

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में बड़ा एक्शन लिया है। घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

 

प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई।

 

महादिनदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *