Breaking News

पेयजल समस्या को लेकर तहसील परिसर में किया धरना प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया समर्थन

अल्मोड़ा। जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल की समस्या को लेकर प्रधान संगठन के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता रंजीत सिंह के साथ कई कांग्रेसजनों ने सोमेश्वर तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज ने तहसील पहुंचकर धरने को अपना समर्थन दिया।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के मनमाने रवैए को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हैं। अधिकारियों को जनता के प्रति अपने रवैए में बदलाव करना होगा। अन्यथा कांग्रेस पार्टी ऐस अधिकारियों के खिलाफ मुखर होकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी का जनता के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर विभागों में आपसी सामंजस्य की कमी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। अधिकारी एक दूसरे विभागों पर टाल मटोली कर जनता को प्रताड़ित करने का काम करते हैं।

धरने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण करने के बाद धरना समाप्त किया गया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने चेतावनी दी है कि 17 मार्च तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो तहसील में धरना प्रर्दशन किया जायगा।

यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी, राजू भट्ट, निर्मल रावत, भुवन दोसाद, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, किशोर नयाल, अमित कुमार, विनोद बोरा, कौशल जोशी, सुरेश राम, पूरन सिंह, जगदीश जोशी, भूपाल नयाल, पान सिंह, दयाल नयाल पंकज नयाल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

पंचायत चुनाव ने गांवों में पकड़ा जोर, सल्ला भाटकोट से जिपं प्रत्याशी शैलजा चम्याल का धुआंधार प्रचार

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम चरणों में चल रहा है ऐसे में चुनाव …

preload imagepreload image
14:25