Breaking News

Road accident:: कैंटर व बोलेरो की भिड़ंत, बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़े, जानिए पूरा मामला

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे है। चंपावत में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां कैंटर व बोलेरो वाहन की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो बच्चों सहित तीन लोग चोटिल हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में खटीमा से डीडीहाट की ओर जा रही बोलेरो वाहन संख्या यूके 05 CA 1367 व पिथौरागढ़ से ओर से आ रहे सब्जी के कैंटर uk05 CA 2058 ने लोहाघाट के पाटन नर्सरी के पास जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान बोलेरो वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे।

 

बोलेरो के चालक हरीश सिंह मेहता और वाहन में बैठी सवारियों ने मीडिया को बताया कैंटर की गति काफी अधिक थी। और उसने सीधे वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक पीलीभीत निवासी राशिद ने भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार युवाओं के द्वारा उसको पकड़ लिया गया।

सूचना पर एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के निर्देश पर लोहाघाट थाने की 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कैंटर वाहन को थाने में खड़ा कर दिया है। एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। जिससे सवारियों और लोगों ने राहत की सांस ली।

Check Also

बड़ी खबर: कॉलेज में जाली दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर पर गिरी गाज, बर्खास्त

देहरादून: कॉलेज में फर्जी अंक प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करना एक शिक्षक असिस्टेंट प्रोफेसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *