अल्मोड़ा। भाजपा में टिकट कटने से नाराज चल रहे दावेदारों को मनाने का दौर जारी है। इसी बीच जागेश्वर विधानसभा से बीजेपी के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जागेश्वर पहुंचे। जहां बंद कमरे में उन्होंने भाजपा नेता सुभाष पांडेय से बातचीत की। जिसके बाद सुभाष पाण्डेय मान गए और उन्होंने अपने समर्थकों से आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीताने का आह्वान किया।
दरअसल, विधानसभा चुनाव 2017 में जागेश्वर से सुभाष पांडे भाजपा के प्रत्याशी रहे। काफी कम अंतराल से वह कांग्रेस प्रत्याशी से हारे थे। उसके बाद वह लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से जुड़े रहे। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर कांग्रेस से भाजपा में आए मोहन सिंह मेहरा को टिकट दे दिया। पार्टी के इस फैसले के बाद सुभाष और उनके समर्थक नाराज चल रहे थे।
पार्टी द्वारा टिकट नहीं देने से कार्यकर्ताओं ने सुभाष पांडे पर नामांकन कराने के लिए दबाव भी बनाया। लेकिन पांडे ने नामांकन नहीं कराया। जिसके बाद रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सुभाष पांडे को मानने जागेश्वर पहुंचे। काफी मान मनोव्वल के बाद सुभाष सहमत हो गए। जिसके बाद पांडे सहित उनके सभी समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने और उन्हें जिताने का भरोसा दिलाया।
बन्द कमरे में हुई वार्ता में मुख्यमंत्री के साथ जागेश्वर विधानसभा प्रभारी अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा संयोजक श्याम नारायण पांडे, ब्लाक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बग्डवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज पंत, मंडल उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, हरीश बोरा मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News