Breaking News
news logo
news logo

बिहार में नई सरकार पर फैसला आज, पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू, जानिए अन्य अपडेट

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: दो चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम अब कुछ देर में आने लगेगा। सुबह 8 बजते ही मतगणना केंद्रों पर हलचल बढ़ गई। पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। आज आने वाला जनादेश तय करेगा कि बिहार में किसका राजतिलक होगा।

आज 2616 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बैलेट पेपर की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई है। जबकि, 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती प्रारंभ होगी। अगले दो घंटे यानी 10.30 बजे से मतगणना के रुझान एवं परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

39 दिनों के सत्ता संग्राम में दो बड़े गठबंधनों एनडीए और इंडिया ने पूरी ताकत झोंकी। जनसुराज ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। बड़ी संख्या में निर्दलीय (926) और बागियों ने भी दमखम लगाया।

मतगणना के लिए विधानसभावार हरेक हॉल में ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। इसके लिए 14-14 टेबुल लगाए गए है। 24-30 राउंड में वोटों की गिनती होगी। वहीं, प्रत्येक हॉल में 500 बैलेट पेपर पर एक टेबल लगाया जाएगा।

राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए गए है। वहीं, पूरे राज्य में करीब 19 हजार मतगणना कर्मियों को मतगणना कार्य में लगाया गया है। इस चुनाव में 7,45,26,858 मतदाताओं में 1951 से अब तक का सबसे अधिक 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

Check Also

murder

देहरादून में एक और हत्याकांड, हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, 16 दिन में 5 हत्याओं से लोग खौफजदा

  देहरादून: देहरादून में अपराध के बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *