Breaking News
Oplus_131072

Big breaking: स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 19 महिलाएं रेस्क्यू

 

​रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीमों ने रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

​गोपनीय सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

​पुलिस को लंबे समय से गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं कि क्षेत्र के कुछ स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का काला खेल चल रहा है। इन सूचनाओं को पुख्ता करने के बाद संयुक्त टीमों ने चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मौके पर संदिग्ध हालत में मिले ग्राहकों और संचालकों को हिरासत में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुल 10 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

 

​5 मुकदमे दर्ज, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में कार्रवाई

​पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल 05 अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध ​धारा 143 (BNS) अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

​19 महिलाओं का रेस्क्यू और काउंसलिंग

​छापेमारी के दौरान रेस्क्यू की गई 19 महिलाओं को पुलिस ने तत्काल सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि उन्हें मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।

 

​लापरवाही पर भारी जुर्माना

​ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के अंतर्गत थाई स्पा और एंजेल स्पा में चेकिंग के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गईं। यहां कर्मचारियों का सत्यापन अधूरा था और रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही थी। इस पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ​81 पुलिस एक्ट के तहत दोनों स्पा सेंटरों पर 10-10 का चालान किया।

​पुलिस विभाग अब इन स्पा सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और उनकी वैधता की गहन जांच कर रहा है। फरार चल रहे अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य स्पा संचालकों और अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Check Also

Almora: ब्यूटी पार्लर में आग लगने से लाखों का नुकसान, ऐन वक्त पर नहीं लगा 112 नंबर

-स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर पाया आग पर काबू -आग की घटना ने छीना एकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *