Breaking News

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर): पिस्टल से फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

 

अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र में पिस्टल से फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है।

 

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में guru-6119 आईडी से एक विडियो वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति के हाथ मे पिस्टल है। जिससे वह हवाई फायर करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही शहर में चर्चाओं में आ गया। वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंची। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई।

 

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो खत्याड़ी निवासी रजत बिष्ट पुत्र गोकुल सिंह की है। जांच में यह भी सामने आया है उक्त व्यक्ति के पास कोई भी शस्त्र लाईसेंस नही है। जो कि आर्म्स अधिनियम के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में आता है।

 

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा- (बिग ब्रेकिंग): सिम गांव के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस

  अल्मोड़ा: जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क हादसों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *