-भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जिला कार्यशाला सम्पन्न
अल्मोड़ा: भाजपा कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, SIR के जिला संयोजक व जिला महामंत्री दर्शन रावत तथा पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में मुख्य वक्ता राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि SIR देशहित में अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया है। यह न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि संगठन को भी जमीनी स्तर पर सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ इस अभियान को सफल बनाएं।
कार्यशाला में SIR के जिला संयोजक दर्शन रावत ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण कराया।
अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी विधानसभाओं के स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे इस अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।
कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत एवं नीमा आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, लता बोहरा, गोविंद पिलखवाल, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, संजय डालाकोटी, मनीष जोशी, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, गोधन भैंसोड़ा, पुष्कर सिंह मेहता, गोविंद मटेला, कैलाश गुरुरानी, राजा अली, राजा खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने किया।
India Bharat News Latest Online Breaking News