अल्मोड़ा: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सल्ट थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ट्रक संख्या UP 71T 3441 चुना भरकर मरचूला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चिमटा खाल बैंड के पास चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
सूचना पर सल्ट थाना से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश पुत्र मंजूर (36) एवं परिचालक अकरम पुत्र रफीक घायल हो गए। दोनों नेहटोर, बिजनौर, यूपी के रहने वाले है। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News