Breaking News

मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती, CM ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल चाल

देहरादून: कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स, ​ऋषिकेश लाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। लेकिन एहतियातन उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

 

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का हाल-चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उपचार की प्रगति के बारे में जाना।

 

सीएम धामी ने इस दौरान सतपाल महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि मंत्री के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज एक बैठक में थे। जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मंत्री के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सतपाल महाराज को हाई शुगर की शिकायत थी और इसके साथ ही उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही थी। अनुभवी डॉक्टारों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

Check Also

मजबूत संगठन ही BJP की ताकत, प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं : बिष्ट

-भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जिला कार्यशाला सम्पन्न   अल्मोड़ा: भाजपा कार्यालय में विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *