Breaking News

हिंदू नववर्ष पर बाजार में निकाली गई भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा, लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

अल्मोड़ा: हिन्दू सेवा समिति द्वारा नव संवत्सर के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सिद्धि नोला पलटन बाजार से नंदा देवी मंदिर तक निकाली गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं शहर के कई लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान माता के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।

 

हिन्दू सेवा समिति विगत 11 वर्षों से इस कार्यक्रम का निरंतर आयोजन करती आ रही है। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नव संवत्सर की शुभकामनाएं देना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। शोभा यात्रा में अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर प्रतिभाग किया।

यहां विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, संस्थापक व जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा सहित बलवंत राणा, भैरव गोस्वामी, आशु गोस्वामी, पवन साह, पार्षद वैभव पांडे, गुंजन चम्याल, दीपक कुमार, अनुप भारती, दिनेश पांडे, पूर्व सचिव दीपक शाह, मनोज वर्मा, अश्विन नेगी, वकुल साह, भूपेंद्र भोज, आशीष वर्मा, पीयूष तिवारी, रवि चौहान, रवि रौतेला, विपुल कार्की, पूरन रौतेला, बिन्नी वैष्णव, तरु जोशी, दीप डांगी, अमन नज्जौन, कार्तिक साह, निर्मल रावत, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, विनीत बिष्ट, राजू तिवारी, जगदीश वर्मा, अभय साह, विवेक वर्मा, कैलाश गुरारानी, प्रकाश बिष्ट,दीपक वर्मा, मनीष कनवाल, अंकुर बिष्ट, हर्षित तिवारी, ललित मिश्रा, व्योम धानिक, प्रतेश पांडे, राजेंद्र प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

रेडक्रॉस ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निस्तारण की उठाई मांग

  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसायटी की जिला इकाई द्वारा जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *