इंडिया भारत न्यूज डेस्क: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन के सड़क हादसों को रोकने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए है।
शुक्रवार को नैनीताल जिले में एक सड़क हादसा हो गया। पिथौरागढ़ जा रही केएमओयू लिमिटेड की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार एक यात्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा ज्योलीकोट-भवाली मांर्ग पर खुपी के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। बस संख्या यूके-04 पीए-1112 भूमियाधार क्षेत्र के खुपी में सड़क पर ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा सहित पुलिस कर्मचारी पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुँची।
पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 44 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं जबकि छह गंभीर घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल जबकि दो को भवाली अस्पताल भेजा गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News