Breaking News
cyber

Almora: व्यापारी से हुई 5.20 लाख की ठगी, पुलिस की तत्परता से 19 महीने बाद वापस मिली पाई-पाई, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ध्याड़ी (धौलादेवी) के एक व्यापारी से हुई 5.20 लाख की ठगी की पूरी राशि पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद पीड़ित को वापस दिला दी गई है। इस सफलता पर जिले के व्यापारी वर्ग में हर्ष की लहर है और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

 

​क्या था मामला ?

व्यापार मंडल की ध्याड़ी इकाई के अध्यक्ष दलीप सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह 3 सितंबर 2024 को साइबर अपराधियों के जाल में फंस गए थे। उन्होंने ‘बांगर सीमेंट’ की डीलरशिप या खरीद के नाम पर संबंधित कंपनी के बताए गए खाते में दो किस्तों में कुल 5,20,000 की धनराशि ट्रांसफर की थी। रकम भेजने के बाद जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

 

​पुलिस और साइबर सेल की मुस्तैदी

​शिकायत मिलते ही पुलिस और साइबर टीम सक्रिय हुई। तकनीकी जांच और बैंक खातों को समय पर फ्रीज कराने की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, अंततः न्यायालय के माध्यम से गत 4 अप्रैल को पूरी धनराशि दलीप सिंह के खाते में वापस आ गई।

 

​व्यापार मंडल ने जताया आभार

​इस सराहनीय कार्य के लिए जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने पुलिस प्रशासन और साइबर सेल का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, पुलिस की कार्यशैली और समर्पण के कारण ही यह संभव हो पाया है। जिले के अंतिम छोर पर बैठे एक छोटे व्यापारी के लिए पुलिस ने जिस तत्परता से कार्य किया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। इससे आम जनता और व्यापारियों का कानून व्यवस्था पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

 

जिला व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों ने
पुलिस और साइबर टीम की मुस्तैदी की सराहना की है। व्यापारियों का कहना है कि यह मामला एक मिसाल है कि यदि सही समय पर सूचना दी जाए और पुलिस सक्रिय रहे, तो साइबर अपराधियों के चंगुल से मेहनत की कमाई को बचाया जा सकता है।

Check Also

Uttarakhand: कक्षा 1 में दाखिले के लिए उम्र का सस्पेंस खत्म, सरकारी और निजी स्कूलों के लिए अलग नियम

-सरकारी स्कूलों में 01 जुलाई को छह साल की आयु का मानक -ICSE, CBSE स्कूलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *