Breaking News
Oplus_131072

प्राथमिक विद्यालय फलसीमा में धूमधाम से मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’, बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री

अल्मोड़ा: राजकीय प्राथमिक विद्यालय फलसीमा में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

 

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल ने शिरकत की तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान चम्पा देवी द्वारा की गई। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।

 

​मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल ने सरकार द्वारा शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। मध्याह्न भोजन, नि:शुल्क यूनिफॉर्म और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है।

 

​छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रेम लटवाल ने अपनी ओर से बच्चों को कॉपियाँ एवं अन्य लेखन सामग्री वितरित की। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत होती है।

 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करते हुए नए सत्र के लिए अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

 

​इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि बलवंत बिष्ट सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि विद्यालय को आदर्श शिक्षण संस्थान बनाने के लिए ग्राम पंचायत और विद्यालय प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे।

Check Also

Uttarakhand: कक्षा 1 में दाखिले के लिए उम्र का सस्पेंस खत्म, सरकारी और निजी स्कूलों के लिए अलग नियम

-सरकारी स्कूलों में 01 जुलाई को छह साल की आयु का मानक -ICSE, CBSE स्कूलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *