जेल अधीक्षक की तहरीर पर अज्ञात कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इंडिया भारत न्यूज डेस्कः उधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छापेमारी के दौरान सेंट्रल जेल से 60 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। जेल अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने बीते 7 सितंबर को केंद्रीय कारागार की बैरकों और मैदान का रात करीब 11 बजे औचक निरीक्षण किया था। कारागार के मैदान में खुदाई के दौरान 60 मोबाइल, बैटरी और चार्जर बरामद हुए हैं। जिसके बाद जेल अधीक्षक की तहरीर पर सितारगंज थाने में अज्ञात कैदियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News