इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat And Anushka) इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर है। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा व बेटी वामिका भी उत्तराखंड की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रही है।

बुधवार को उत्तराखंड पहुंचने के बाद गुरुवार यानी आज सुबह विराट व अनुष्का (Virat And Anushka) प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को पहुंचे। जहां दोनों ने दर्शन कर बाबा से आशीर्वाद मांगा।

विरुष्का(Virat And Anushka) के कैंची धाम दर्शन की भनक लगते ही उनके फैन्स भी सुबह सुबह मंदिर पहुंच गए। जिसके बाद फैन्स ने विराट व अनुष्का के साथ सेल्फी ली।
ये भी पढ़ें
बताते चले कि अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं।

नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी श्रद्धा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बीते बुधवार को हेलीकॉप्टर से घोड़ाखाल सैनिक स्कूल हैलीपैड पहुंचे। जहां से वे कार से मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गए थे। खबर थी कि विराट नीब करौरी बाबा व घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन वह बाबा नीब करौरी के आशीर्वाद के लिए पहुंचे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News