Breaking News
suicide

बिग ब्रेकिंग: अल्मोड़ा में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी के खजांची मोहल्ला (जौहरी बाजार) क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और छात्रा के परिवार में मातम पसरा है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से ग्राम नौला, शीतलाखेत की रहने वाली संजना आर्या पुत्री नरेंद्र कुमार, खजांची मोहल्ले में अपने भाई के साथ किराये के कमरे में रहती थी। संजना सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

 

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम जब संजना का भाई लाइब्रेरी गया हुआ था, तब संजना कमरे में अकेली थी। भाई जब वापस लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक कुंडा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की या दरवाजे से झांकने पर देखा गया कि संजना का शव फंदे से लटका हुआ था।

 

घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला और शव फंदे से नीचे उतारा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और उसके भाई से पूछताछ कर रही है।

सोमवार को पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।

Check Also

अल्मोड़ा वडयूड़ा हादसा: मलबे में दफन हो गईं तीन जिंदगियां, मां-बेटी और बेटे की दर्दनाक मौत… एक ने भागकर बचाई जान

अल्मोड़ा: सोमेश्वर तहसील के वडयूड़ा गांव में बीती रात आई आपदा ने एक परिवार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *