अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा ने जन्मदिवस पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने करबला स्थित लेप्रोसी मिशन में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। इस दौरान सभी ने सांसद टम्टा को बधाई प्रेषित करते हुए उनकी दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सांसद अजय टम्टा को अपना प्रतिनिधि बनाकर संसद भेजा है, वह जनता की सभी उम्मीदों पर खरा उतर रहे है। सांसद टम्टा ने अपने कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी व विकास कार्य अपने संसदीय क्षेत्र में किए है। जिससे जनता लाभान्वित हो रही है।
इस मौके भाजपा के मंडल अध्यक्ष हवालबाग मंडल संजय बिष्ट, महामंत्री मनीष बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, पूर्व नगर महामंत्री कृष्णा सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, कुंदन बिष्ट, चंदन रावत, दीपक अधिकारी, गोकुल कनवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News