Breaking News
Oplus_131072

Almora: नशा तस्करी पर पुलिस का करारा वार, नगर निवासी 2 युवक स्मैक तस्करी में अरेस्ट, गौरव बिष्ट उर्फ डांसर पहले भी दो बार जा चुका है जेल

 

 

अल्मोड़ा: जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी थम नहीं रही है। नशा माफिया लगातार तस्करी का दायरा बढ़ा रहे है। चरस, गांजा, स्मैक की तस्करी में होने वाली गिरफ्तारियों में आदतन अपराधियों के साथ-साथ नए युवा भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधी बन रहे हैं। पुलिस के लिए अब यह चिंता का विषय बन चुका है कि नशे के जाल में फंस रहे युवाओं को कैसे बाहर निकाला जाए। हालांकि, पुलिस नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है।

 

 

 

कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बेस तिराहा के पास से मोटर साइकिल वाहन संख्या- UK04-AP-5711 में सवार 02 युवकों की चेकिंग की। इस दौरान गौरव बिष्ट उर्फ डांसर उम्र- 25 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह, निवासी सरकार की आली, खोल्टा अल्मोड़ा और सौरभ भण्डारी उम्र- 22 वर्ष पुत्र गणेश भण्डारी, निवासी न्यू इन्द्रा कॉलोनी, अल्मोड़ा के कब्जे से कुल 16.08 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।

 

पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उबके खिलाफ कोतवाली में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मोटरसाइकिल को सीज किया गया। पुलिस द्वारा बरामद स्मैक की कीमत 4,82,400 रुपये आंकी जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक गौरव बिष्ट उर्फ डांसर आदतन अपराधी है। वह पहले भी नशा तस्करी में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में 02 मुकदमे दर्ज है।

Check Also

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक-कर्मचारी, कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली (OPS) की मांग को लेकर रविवार को सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *