देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल कर दिया है। बीजेपी ने स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को भाजपा से प्रत्याशी बनाया है।
चंदन राम दास के निधन के बाद बागेश्वर विधानसभा सीट खाली हुई थी।
बागेश्वर सीट से दिवंगत नेता चंदन राम दास के किसी परिजन को टिकट मिलने की चर्चा थी। इसके अलावा पार्टी अन्य नामों पर भी चर्चा कर रही थी, लेकिन सहानुभूति वोट पाने के लिए भाजपा ने चंदन राम दास की पत्नी को टिकट देकर दांव खेला है।
5 सितंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्याशियों को 17 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 18 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि, 21 अगस्त तक नाम वापसी कर सकेंगे। इसके बाद 5 सितंबर को बागेश्वर विधानसभा सीट को लेकर मतदान होगा। जबकि, 8 सितंबर को मतगणना होगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News
