अल्मोड़ा: प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने का लाख दावा करे, लेकिन आज प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिले में महिला होमगार्ड बनने के लिए बेरोजगारों का मेला लग गया। महज 31 पदों के लिए 5 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किए हैं।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला होमगार्ड कार्यालय गोविंद सिंह खाती ने बताया कि जिले में महिला होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2023 में कुल 31 पदों पर भर्ती होनी है। 31 पदों के सापेक्ष 5 हजार 190 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी कार्यालय द्वारा स्क्रुटनी की जा रही है।
खाती ने बताया कि स्क्रुटनी के पश्चात अक्टूबर 2023 क प्रथम सप्ताह में संभवतः भर्ती प्रारंभ कर दी जाएगी। भर्ती की तिथियां के लिए अलग से अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाएगा।
प्रदेशभर में 37 हजार से अधिक आवेदन
गौरतलब है कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने महिला होमगार्ड संबंधी घोषणा की थी। उत्तराखंड के 10 जनपदों में 320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं 10 प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती होनी है। स्वीकृत 330 पदों के लिए 37 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News