अल्मोड़ा: भाजपा ग्रामीण मंडल के सिकुड़ा बूथ में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिसमे प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में गिरीश खोलिया, कमल अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेम लटवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ द्वारा पं दीनदयाल को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष हंसी मेहरा व अन्य महिलाओं द्वारा दोनों सदनों से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सरकार तथा उत्तराखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। इस दौरान कई महिलाओं द्वारा बीजेपी की सदस्यता ली।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल द्वारा सभी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न सशक्त केंद्र के संयोजक, प्रवासी मंडल प्रवासी द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम पर विमर्श किया।
इस दौरान विक्रम बिष्ट, हिमांशु. दीपक, अनूप, जीवन मालवाल, शंकर लटवाल, राजेंद्र लटवाल, कुन्दन राम, योगेश टम्टा, सुरेश लोहनी, कन्हैया बिष्ट, ललित खोलिया, कनक पंत, दीपा पाण्डेय, खष्टी राठौर, रेखा, पुष्पा, रेखा, दीपा, मीरा, बिमला, मन्जू, शुभम, ऊमा, अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News