Breaking News

करन माहरा बोले- स्थानीय मुद्दों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अल्मोड़ा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में महिला अपराध, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक ले जाएगी।

नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीसीसी चीफ करन माहरा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार पर सनातन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी उत्तराखंड आते है तो यहां की जनता की आस्था को चोट पहुंचाकर जाते हैं। पूर्व में अपने केदारनाथ दौरे के दौरान पीएम ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में पांच-पांच कैमरे से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर न सिर्फ नियम तोड़ा बल्कि लोगों की आस्था को चोट पहुंचाई। वही, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश में उस स्थान से वीडियो फोटोग्राफी कराई जहां ये सब प्रतिबंधित हैं।

माहरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। भाजपा शासित मणिपुर में खुलेआम महिलाओं से दरिंदगी की गई। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड के सबूत मिटाने व वीआईपी को बचाने के लिए रिसोर्ट में बुलडोजर चलाया ​गया और आग लगा दी गई। उत्तरकाशी में एससी-एसटी की चार ​​बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं। पीडितों को कोई मुआजवा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं खुद को महफूज नहीं कर रही है।

माहरा ने कहा कि मणिपुर पिछले कई महीनों से हिंसा की आग में जल रहा है। सिक्किम में आई बाढ़ से तबाही मची हुई है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की हैसियत से नहीं ​बल्कि प्रचार मंत्री की हैसियत से काम रहे है। पीएम मणिपुर पर एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है। ​मणिपुर जाने के बजाय पीएम मोदी उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के चुनावी दौरा करना अधिक महत्वपूर्ण समझ रहे है।

माहरा ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी। केदारनाथ में सोने की चोरी का मामला, ट्रिपल एससी पेपर घोटाला, अंकिता हत्याकांड, ​विनाशकारी नीतियों के चलते अस्तित्व खो रहे जोशीमठ शहर, एससी-एसटी वर्ग पर हो रहे हमलों, महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाकर सरकार की नामामी गिनाएगी। वही, प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर माहरा ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रचार मंत्री के हैसियत से काम कर रहे है। प्रधानमंत्री को मणिपुर व सिक्किम जाना चाहिए था।

माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में खनन व भू-माफिया हावी है। अवैध रूप से खनन कर नदियों के सीनों का छलनी किया जा रहा है। लेकिन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, शोभा जोशी, तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र बाराकोटी आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …