जयपुर (राजस्थान): कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। 43 प्रत्याशियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम हैं। सीएम गहलोत के करीबी माने जाने वाले प्रमोद जैन भाया को अंता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
डीग से विश्वेंद्र सिंह, केकरी से रघु शर्मा और सिविल लाइन्स विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है।
इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की गई कांग्रेस की पहली सूची में 33 नाम थे। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (72 साल) और निवर्तमान स्पीकर सीपी जोशी (73 साल) को भी टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में उन्हीं सुरक्षित सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जहां से वो मजबूत है। कांग्रेस ने 33 में 32 उम्मीदवार रिपीट किए।
यहां देखें पूरी लिस्ट
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News

