देहरादून: 1 नवंबर यानि बुधवार को प्रदेशभर में महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
करवा चौथ को लेकर उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला लिया है। महिला कर्मचारियों को तोहफा देते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले के बाद महिलाओं में खुशी का माहौल है।
यहां देखे आदेश-
India Bharat News Latest Online Breaking News
