-हादसे के दौरान गहरी नींद में सोये थे पिता-पुत्र, स्वजनों में मचा कोहराम
रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजे की है। गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग में छोड़ी गधेरे के पास एक चाय की दुकान पर भरभराकर सूखा पेड़ गिर गया। हादसे के दौरान दुकान में विक्रम लाल व दीपक मौजूद थे। दोनों गहरी नींद में सोये थे।
हादसे में 58 वर्षीय विक्रम लाल पुत्र बुद्दी लाल की मौत हो गई। जबकि विक्रम लाल का 24 वर्षीय बेटा दीपक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News
